Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनशा करने के लिए पैसे न देने पर तोड़ दिया था मां...

नशा करने के लिए पैसे न देने पर तोड़ दिया था मां का हाथ, बेटा गिरफ्तार

ऋषिकेश: नशे के आदी एक बेटे ने नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी मां का हाथ तोड़ दिया और उस पर जानलेवा हमला किया। मजबूर पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

मां को जान से मारने की कोशिश करते हुए सिर पर गंभीर चोट पहुंचायी
सुमन विहार बापू ग्राम ऋषिकेश निवासी द्वारिका प्रसाद कोठारी ने अपने पुत्र शुभम कोठारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते बुधवार को उनके पुत्र शुभम कोठारी ने अपनी मां गुड्डी देवी को जान से मारने की कोशिश करते हुए सिर पर गंभीर चोट पहुंचायी।

मां को मौसी के यहां छोड़ कर फरार हो गया शुभम
महिला का एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद शुभम अपनी मां को अपने साथ ले गया और उन्हें चंद्रेश्वर नगर मौसी के यहां छोड़ कर फरार हो गया। मजबूर पिता अपनी पत्नी को नगर के सरकारी और निजी चिकित्सालय में ढूंढते रहे। बाद में पता चला कि उनकी पत्नी अपनी बहन के यहां है। राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में लाकर उनका उपचार कराया गया।

पहले भी कई बार माता पिता के साथ मारपीट कर चुका आरोपित
पिता ने पुलिस को बताया कि शुभम नशे का आदी है, इससे पहले भी वह कई बार अपने माता पिता के साथ मारपीट कर चुका है। बुधवार को भी उसने नशा करने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे मगर मां ने गलत काम के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने अपनी मां को ही हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शिवाजी नगर ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया गया आरोपित
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने मामले की विवेचना उप निरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि अपनी मां पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पुत्र शुभम कोठारी को शिवाजी नगर ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments