Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनहीं चलेंगी आज शताब्दी और जनशताब्दी एक्सप्रेस

नहीं चलेंगी आज शताब्दी और जनशताब्दी एक्सप्रेस

देहरादून। देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी ट्रेनों का संचालन आज नहीं होगा। मोतीचूर और रायवाला के बीच आरओबी निर्माण कार्य के चलते दोनों ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है।

बता दें कि तीन दिन पूर्व दोनों ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई थी। लेकिन फिर ट्रेनों का संचालन कर दिया गया था। ट्रेनों का संचालन बार-बार रोके जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों का संचालन रोके बगैर आरओबी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। 

उधर, स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून नई दिल्ली जनशताब्दी और देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस और देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। 
बता दें कि कोरोना संकट के चलते दून रेलवे स्टेशन से चुनिंदा ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें देहरादून नई दिल्ली शताब्दी और जनशताब्दी के अलावा देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस शामिल हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments