Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की दे रहा...

नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की दे रहा था धमकी; चढ़ा पुलिस के हत्थे

ऋषिकेश। नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित किशोरी पर साथ चलने के लिए दबाव बनाता था और उसे वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी देता था।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मामले को लेकर तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि क्रंशु नाम का युवक पिछले कुछ महीनों से उनकी नाबालिग बेटी को परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि बीती 23 अप्रैल 2021 की शाम जब उनकी बेटी दुकान से लौट रही थी तो क्रंशु ने उसे अपनी कार में बिठा दिया। बात करने के बहाने वह उसे लक्कड़ घाट रोड पर ले गया, जहां डरा-धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि 18 जुलाई 2021 को क्रंशु ने फिर से नाबालिक को अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है। अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह वीडियो को वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। नाबालिग के पिता ने बताया कि इस घटना के बाद से उनकी बेटी तनाव में थी। 22 जुलाई को उसने अपनी मां को पूरी हकीकत बताई।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित क्रंशु चौहान पुत्र समर पाल सिंह निवासी गली नंबर-8, गुमानीवाला, श्यामपुर ऋषिकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपित क्रंशु चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments