Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनिजी कार्यक्रम के तहत आज ऋषिकेश पहुंचेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

निजी कार्यक्रम के तहत आज ऋषिकेश पहुंचेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

देहरादून। निजी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज शाम ऋषिकेश पहुंचेंगे। यह निजी दौरा बताया जा रहा है। वह मुनिकीरेती स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे व गंगा आरती में भी शिरकत करेंगे।

अजीत डोभाल के आगमन को लेकर परमार्थ निकेतन में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। अजीत डोभाल शाम करीब 6:00 बजे परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे। वह परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट करेंगे व गंगा आरती में शिरकत करेंगे। पूर्व में उनकी पत्नी भी परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शिरकत कर चुकी हैं।

करीब सात माह बाद कोरोना संक्रमण के चलते परमार्थ निकेतन में बुधवार से गंगा आरती शुरू हुई है। अभी परमार्थ आश्रम आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है। उत्तराखंड के पौड़ी जिला निवासी अजीत डोभाल का परिवार लंबे समय से परमार्थ निकेतन से जुड़ा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments