इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े राज्य के निजी चिकित्सक 18 जून को बाबा रामदेव पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करेंगे। आइएमए के प्रदेश महासचिव डॉ. अजय खन्ना ने बताया कि एलोपैथी डाक्टरों पर कई तरह के आरोप लगाने के बाद भी केंद्र व राज्य सरकार बाबा रामदेव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं।
इसे देखते हुए आइएमए ने राज्यभर में आंदोलन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी आइएमए के चिकित्सक उस दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और जिलाधिकारी व एसएसपी को ज्ञापन देंगे। इसके अलावा सांसद व विधायक को ज्ञापन देंगे। डॉ. खन्ना ने बताया कि आइएमए 18 जून को सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक ओपीडी बंद करने पर भी विचार कर रहा है।
निजी चिकित्सालयों के डॉक्टर 18 जून को बाबा रामदेव के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
RELATED ARTICLES

