Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनियमों का करें पालन,20 से 40 आयु वर्ग के लोगों का संक्रमण...

नियमों का करें पालन,20 से 40 आयु वर्ग के लोगों का संक्रमण का खतरा अधिक

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में 20 से लेकर 40 साल तक के लोग ज्यादा आ रहे हैं। ऐसा युवाओं के ज्यादा बाहर निकलने और कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी की वजह से है।

एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का मानना है कि 20 से लेकर 40 साल की उम्र के लोगों का एक्सपोजर कुछ ज्यादा ही रहता है। इस आयु वर्ग के लोगों पर पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सामाजिक सरोकार भी कुछ ज्यादा ही रहते हैं।

इसकी वजह से इस आयु वर्ग वाले लोगों में कोरोना संक्रमण की दर अधिक देखने को मिल रही है। कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के अनुसार 20 से लेकर 40 साल की उम्र के लोग नौकरियों की वजह या फिर घरेलू कामों की वजह से घर से बाहर ज्यादा निकलते हैं। ऐसे में उनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा कुछ ज्यादा ही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments