Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूननेपाल सीमा में तेजी से कर रहा सड़क निर्माण, सुरक्षा बलों की...

नेपाल सीमा में तेजी से कर रहा सड़क निर्माण, सुरक्षा बलों की बढ़ाई तैनाती

देहरादून। वर्तमान में चीन सीमा पर शांति है। चीन की ओर किसी भी तरह की गतिविधियां नहीं की जा रही हैं। वहीं, नेपाल बॉर्डर पर नेपाली सुरक्षा बलों की तैनाती लगातार बढ़ती जा रही है। नेपाल अपनी सीमा में तेजी से सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है।

जौलजीबी के ठीक सामने नेपाल में सड़क निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। नेपाल में चीन के बढ़ते दखल के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। हालांकि दोनों सीमाओं पर इस समय हालत पूरी तरह सामान्य हैं। 

लद्दाख  के गलवां घाटी में चीन की हिंसक झड़प और नेपाल द्वारा भारतीय जमीन को अपना बताने के बाद से उपजे विवाद से सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण लिपुपास एवं नेपाल सीमा की पल पल की गतिविधि की जानकारी केंद्र सरकार द्वारा ली जा रही है।

भारतीय सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चैकसी
चीनी सेना की हरकतों के बाद पिथौरागढ़ जिले से लगने वाली सीमा पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही आर्मी के जवान भी तैनात किए गए हैं। लिपुलेख में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी चैकसी बरती जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों के साथ ही सीमा पर होने वाली गतिविधियों की पल पल की जानकारी भारत सरकार द्वारा मांगी जा रही है।

भारत नेपाल सीमा पर भी एसएसबी ने चैकसी कड़ी कर दी है। एसएसबी के आईजी ने भारत नेपाल सीमा का भ्रमण कर सुरक्षा में लगे जवानों का हौसला बढ़ाया। तवाघाट से लिपुलेख तक सड़क बनने के बाद से लिपुपास, नाभीढांग, कालापानी, गूंजी तक पहुंचना सुरक्षा बलों के लिए आसान हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments