Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल, चंपावत, बागेश्वर में आज भारी बारिश के आसार, बदरीनाथ और यमुनोत्री...

नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर में आज भारी बारिश के आसार, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद

देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जैसे जिलों में कई दौर की भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 

बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद
राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं। मसूरी में कल रात को बारिश हुई है। चमोली जिले में बुधवार रात से बारिश हो रही है। यहां मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे पागलनाला, क्षेत्रपाल, और कर्णप्रयाग में बंद हो गया है। मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह भूस्खलन, मलबा, बोल्डर आने से बाधित हो रखा है। बारिश के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है।

तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में कई दौर की बारिश की संभावना है। बुधवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।  

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments