Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनौवां दीक्षांत समारोह आज, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीडीएस विपिन रावत

नौवां दीक्षांत समारोह आज, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीडीएस विपिन रावत

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज बुधवार को नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में गढ़ गौरव लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि दी जाएगी। रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल विपिन रावत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं। वहीं, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्य अतिथि ऑनलाइन जुड़ेंगे।

196 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी
दीक्षांत समारोह के मीडिया प्रभारी प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सुबह ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे तक चलेगा। समारोह में पीएचडी और स्नातकोत्तर के 196 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह का सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट भी होगा। 

कुलाधिपति को भूला विवि 
गढ़वाल विवि निमंत्रण पत्र में कुलाधिपति डॉ. योगेंद्र नारायण का नाम लिखना भूल गया। कुलाधिपति दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसका जिक्र कार्यक्रम सूची में था। निमंत्रणपत्र में अतिथिगण, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, कुलपति और कुलसचिव का नाम अंकित था, लेकिन कुलाधिपति का नाम गायब था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments