Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनौ अगस्त को देहरादून आएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, करेंगे रोड...

नौ अगस्त को देहरादून आएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, करेंगे रोड शो

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नौ अगस्त यानी सोमवार को देहरादून आएंगे। दून में केजरीवाल हाथीबड़कला से घंटाघर तक रोड शो करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित रावत ने बताया कि नौ अगस्त को अरविंद केजरीवाल हवाई मार्ग से दिल्ली से जालीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से देहरादून आएंगे।

केजरीवाल अपने दूसरे चुनावी दौरे में इस बार सड़क पर उतरकर पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं में जोश भरेंगे। रोड शो सुबह 11 बजे हाथीबड़कला से शुरू होगा, जो घंटाघर से होकर वापस सर्वे चौक पर खत्म होगा। इसके बाद वह प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जिसमे कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। बता दें कि विगत 11 जुलाई को अरविंद केजरीवाल देहरादून आए थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव जीतने पर प्रदेशवासियों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments