Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनौ जून को होगी कैबिनेट बैठक, अहम विषयों पर चर्चा होने की...

नौ जून को होगी कैबिनेट बैठक, अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना

देहरादून। प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक नौ जून को होगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना के कारण पर्यटन व परिवहन क्षेत्र को हुए आर्थिक नुकसान को देखते हुए इससे जुड़े व्यक्तियों को राहत देने के साथ ही कई अन्य अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक सुबह 11 बजे सचिवालय में होगी।

अगले पेराई सत्र से शुरू हो सकती है सितारगंज मिल

तीरथ सिंह रावत सरकार गन्ना किसानों के हित में बड़ा कदम उठाने जा रही है। ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में आगामी सत्र से पेराई शुरू करने की तैयारी है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि चीनी मिल को पीपीपी मोड में शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त मिल के संबंध में सरकार ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। चीनी मिल शुरू होने से ऊधमसिंहनगर जिले के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर शुरू करने की कवायद पहले भी प्रारंभ की गई, लेकिन मौजूदा सरकार इस दिशा में तेजी से निर्णय ले रही है। बहुत कम समय में इस मामले में प्रक्रिया को पूरा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments