Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डन्‍यू ईयर 2022 में युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, विभिन्न विभागों में भरे...

न्‍यू ईयर 2022 में युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे इतने हजार पद

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आयोग की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिसमें शासन के विभिन्न विभागों में 2652 पदों के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

अधियाचनों में मुख्य रूप से राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता, सम्मिलित राज्य सिविल-प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 (पीसीएस), सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2019 (लोवर पीसीएस), सम्मिलित राज्य अभियंत्रण (एई) सेवा परीक्षा-2021, संयुक्त कनिष्ठ अभियंता (जेई) परीक्षा-2021, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय आदि शामिल है। इसे एक साल यानी वर्ष 2022 के अंदर ही पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसमें विज्ञापन से लेकर आवेदन पत्रों को आनलाइन आमंत्रित करने, प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच पड़ताल, चयन परीक्षाओं यथा प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार का चरणबद्ध तरीके से संपादन और चयन संस्तुति शासन के संबंधित विभागों से कराए जाने तक प्रत्येक स्तर पर एक समय सीमा तय की जा रही है।

नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश कुमार ने इस बारे में आयोग के अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए आयोग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने मानीटरिंग के लिए आयोग में डैशबार्ड तैयार करने के निर्देश दिए। सभी परीक्षाओं को समानांतर तरीके से संचालित करने के लिए आयोग के सदस्यों की उप समितियां गठित की जा रही है।

समस्त चयन परीक्षाओं को इन उप समितियों के पर्यवेक्षण में ही संपन्न कराया जाएगा, जिससे आयोग निर्धारित लक्ष्यों को तय सीमा के अंदर ही हासिल कर सके और समय उत्कृष्ट मानव संसाधन राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में प्रो. डा. जेएमएस राणा, भुवनचंद्र, डा. रविदत्त गोदियाल, अनिल कुमार राणा, सचिव कर्मेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक एसएल सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments