Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपंजाब के चार कैबिनेट मंत्री और तीन विधायक पहुंचे उत्तराखंड, हरीश रावत...

पंजाब के चार कैबिनेट मंत्री और तीन विधायक पहुंचे उत्तराखंड, हरीश रावत के साथ कुछ ही देर में होगी बैठक

देहरादून। पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल के बीच पंजाब सरकार के चार कैबिनेट मंत्री और तीन कांग्रेस विधायक उत्तराखंड पहुंचे हैं। वे कड़ी सुरक्षा के बीच राजधानी देहरादून में हरिद्वार बाइपास स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि करीब 12 बजे के कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ इनकी बैठक होनी है। फिलहाल, किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं है।

Live Updates

  • मौके पर कैबिनेट मंत्रियों की स्कॉर्ट की चार जिप्सी और एक दर्जन सुरक्षा कर्मी पहुंचे हैं। 
  • तृप्त बिजेंद्र बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, सुख सरकारिया, चरनजीत सिंह चन्नी और तीन विधायक यहां पहुंचे हैं। 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत एक बार फिर पंजाब कांग्रेस के संकट को लेकर सक्रिय हो गए हैं। रावत पंजाब के प्रभारी हैं, लिहाजा इस राजनीतिक घटनाक्रम में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। इस सिलसिले में रावत से मिलने पंजाब के सात विधायक उत्तराखंड पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि पंजाब में मंगलवार को 30 कांग्रेस विधायकों के मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल देने के बाद देहरादून में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत के आवास पर हलचल बढ़ गई। हालांकि, दोपहर में उन्होंने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

jagran

रावत ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि विधायकों में असंतोष के मामले का समाधान उनके ही स्तर पर हो जाए, लेकिन जरूरत हुई तो उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलवाया जा सकता है। इसमें गलत कुछ भी नहीं है कि विधायक पार्टी अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की घटनाएं साधारण ही होती हैं। सूत्रों के मुताबिक रावत देहरादून से पंजाब के राजनीतिक हालात पर नजर रखे हुए हैं। पार्टी विधायकों के साथ ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू से भी उनकी फोन पर बात हुई है। मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह समर्थक विधायकों से भी उन्होंने बात की। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments