Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपटेलनगर: साईं लोक कॉलोनी में गृह प्रवेश पर पहुंचे नकली किन्नर, पुलिस...

पटेलनगर: साईं लोक कॉलोनी में गृह प्रवेश पर पहुंचे नकली किन्नर, पुलिस को देख भागे, एक युवक गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र की साईं लोक कॉलोनी में मंगलवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब किन्नर के वेश में आए तीन युवक पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है, जिसकी पहचान यासीन निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। पकड़ा गया युवक ढोलक बजाने का काम करता है।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, मंगलवार शाम साईं लोक कॉलोनी में एक नए मकान में गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान चार लोग वहां बधाई लेने पहुंचे। इनमें से दो युवक किन्नर के वेश में थे, जबकि एक वास्तविक किन्नर भी उनके साथ था। उन्होंने मकान मालिक से पैसों की मांग शुरू कर दी, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ और किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पटेलनगर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीन लोग वहां से भाग चुके थे। मौके पर केवल यासीन को पकड़ने में सफलता मिली। पूछताछ में यासीन ने बताया कि उसके तीनों साथी उसी समुदाय से हैं और अक्सर इस तरह से कार्यक्रमों में जाकर पैसे इकट्ठा करते हैं।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल समाज को भ्रमित करती हैं, बल्कि किन्नर समुदाय की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments