Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपड़ोसी ने पांच साल की बच्ची के साथ किया रेप फिर कर...

पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची के साथ किया रेप फिर कर दी हत्या, बिहार का युवक अरेस्ट

देहरादून में नाबालिग के खिलाफ यौन अपराध की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार रात को देहरादून के प्रेमनगर इलाके में एक 25 वर्षीय लड़के ने अपहरण के बाद पांच साल की मासूम के साथ पहले रेप किया और हत्या कर दी। पुलिस ने गोविंदगढ़ इलाके से लापता हुई पांच साल की बच्ची का शव बुधवार रात को रांगड़वाला, प्रेमनगर में झाड़ियों से बरामद किया है.

पुलिस ने बच्ची के पड़ोस में रहने वाले मूलत: बिहार निवासी युवक को दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस मंगलवार को गुमशुदगी की सूचना आने के बाद से लापता मासूम बच्ची की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में पुलिस को पता लगा कि बच्ची आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले चुनमुन मेहतो के साथ दिखाई दी थी।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें चुनमुन मेहतो के साथ बच्ची दिखी। जिसमें बाद पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। कोतवाली इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बुधवार को भी आरोपी चुनमुन मेहतो को लोगों ने अकेले घूमते हुए देखा। शक के आधार पर पुलिस ने चुनमुन मेहतो से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकारी।

आरोपी की निशानदेही पर प्रेमनगर के रांगड़वाला में झाड़ियों से बच्ची का शव बरामद कर लिया। मृतक बच्ची की मां घरों में काम करती है। पिता 15 दिन पहले चड़ीगढ़ में एक ठेकेदार के यहां काम करने के लिए गए हैं। मंगलवार को रोजाना की तरह बच्ची दिन में घर से निकल गई थी। वह आमतौर पर देर शाम लौटती है, लेकिन जब घर नहीं लौटी तो मां और भाई ने उसकी तलाश की।

बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएसपी डा. यागेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी टाइल्स लगाने का काम करता है। घटना को लेकर उससे पुलिस जानकारी जुटा रही है। गुरुवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है और आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments