Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपरिचित बनकर भेजा गूगल पे का लिंक, खाते से उड़ा लिए 60...

परिचित बनकर भेजा गूगल पे का लिंक, खाते से उड़ा लिए 60 हजार

देहरादून। एक व्यक्ति को परिचित बनकर ठग लिया। साइबर ठगों ने गूगल पे का लिंक भेजकर ठगी को अंजाम दिया। कई ट्रांजेक्शन में करीब 60 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाने की जांच के बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायत रिजवान निवासी बड़ा भारुवाला ने की थी। बताया कि गत 25 जून को वह अपने घर में था। उसे एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसका परिचित बताया। रिजवान के अनुसार उसकी आवाज एक परिचित ठेकेदार के जैसी लगी। उसने कहा कि वह उसे 10 हजार रुपये भेज रहा है।

एक लिंक मोबाइल पर आएगा, जिसे क्लिक करते ही उसके खाते में रुपये आ जाएंगे। रुपये आए तो नहीं बल्कि 15 हजार रुपये खाते से कट गए। रिजवान ने जब उससे कहा तो फोन करने वाले ने कहा कि गलती हो गई वह दूसरा लिंक भेज रहा है।

इसके बाद फिर लिंक आया और दोबारा 15 हजार रुपये कट गए। तीसरी बार फिर से साइबर ठग ने यही बात दोहराई और एक बार और लिंक भेजकर 30 हजार रुपये उड़ा लिए। कुल मिलाकर खाते से 60 हजार रुपये कट गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments