Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपरिवहन विभाग में चेकपोस्ट के स्थान पर सचल दस्ते होंगे तैनात, जानिए...

परिवहन विभाग में चेकपोस्ट के स्थान पर सचल दस्ते होंगे तैनात, जानिए क्यों उठाया जा रहा कदम

परिवहन विभाग उत्तराखंड के बाहर से आने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए आनलाइन टैक्स प्रक्रिया शुरू कर चुका है। अब प्रदेश की सीमा के भीतर अवैध तरीके से आने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन कैमरे (एपीएनआर) खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इन्हें मुख्य मार्गों व सीमाओं पर लगाया जाएगा। ऐसे में अब परिवहन विभाग सीमाओं पर बनी चेकपोस्ट को चरणबद्ध तरीके से कम करते हुए समाप्त करने की तैयारी कर रहा है।

परिवहन विभाग ने प्रदेश से लगी विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर अवैध तरीके से आने वाले वाहन और व्यावसायिक वाहनों से टैक्स वसूलने के लिए 19 चेकपोस्ट स्वीकृत की हुई हैं। इनमें से अभी 13 चेकपोस्ट सुचारू रूप से चल रही हैं। आनलाइन टैक्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इन चेकपोस्ट पर बहुत अधिक राजस्व एकत्र नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि चेकपोस्ट से विभाग को मिलने वाले राजस्व से अधिक का खर्च यहां तैनात कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में हो रहा है। इससे इन चेकपोस्ट का औचित्य कम होता जा रहा है।

इसी वर्ष राज्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सीमाओं पर अवैध संचालन पर नजर रखने को एपीएनआर कैमरे लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। सभी जिलों में ये कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही कोर्ट के निर्देशानुसार वाहनों की जांच के लिए सचल दस्तों की संख्या बढ़ाई जानी है। सचल दस्तों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग को नए कर्मचारियों की भर्ती करनी होगी। विभाग की मंशा यह है कि चेकपोस्ट समाप्त होने से इन चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों की तैनाती सचल दस्तों में की जाएगी। इससे विभाग को नए अधिकारी व प्रवर्तन सिपाही भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments