Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपरेड ग्राउंड में रावण दहन की तैयारियां पूरी, ट्रैफिक प्लान जारी

परेड ग्राउंड में रावण दहन की तैयारियां पूरी, ट्रैफिक प्लान जारी

बन्नू बिरादरी की ओर से परेड ग्राउंड में बुधवार होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में 50 से एक लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए इसबार रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों की ऊंचाई पांच फिट बढ़ाई गई हैं। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के मीडिया प्रभारी संजीव विज ने बताया कि रावण दहन से पहले दोपहर एक बजे गोपीनाथ मंदिर से कालिका मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यहां भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन का पूजन किया जाएगा। यहां से शोभा यात्रा घंटाघर होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शोभा यात्रा में सात झांकियां और पांच बैंड शामिल होंगे। शाम पांच बजे परेड ग्राउंड में लंका दहन का कार्यक्रम होगा। करीब साढे छह बजे भगवान राम द्वारा रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा, जिसके बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। विज ने बताया कि इस बार तीनों पुतलों की लंबाई पांच फुट बढ़ाकर क्रमश: 66, 60 और 55 कर दी गई है। आतिशबाजी के बाद शोभायात्रा यहां से गोपीनाथ मंदिर वापस लौटेगी। दूसरे दिन भगवान राम का राजतिलक किया जाएगा।

परेड ग्राउंड में पांच अक्तूबर को दशहरा मेला लगेगा। मेले के चलते दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे ने बताया कि दशहरा शोभायात्रा दोपहर दो बजे श्री कालिका मंदिर पलटन बाजार से शुरू होकर एस्लेहाल चौक होते हुए शाम चार बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान परेड ग्राउंड के आसपास जीरो ट्रैफिक जोन रहेगा।

विक्रम-मैजिक के लिये ट्रैफिक प्लान
रिस्पनापुल धर्मपुर रूट के विक्रम तहसील चौक से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे। यह तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक होते हुए वापस जाएंगे।

सहारनपुर रोड-कांवली रोड रूट के विक्रम मैजिक वाहन रेलवे स्टेशन कट से वापस किए जाएंगे।
रायपुर-सहस्रधारा रोड रूट के विक्रम-मैजिक वाहन सहस्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिये ट्रैफिक प्लानः
परेडग्राउण्ड से चलने वाली कैण्ट-राजपुर रोड रूट की सिटी बसें ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप से संचालित होंगी। वह परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएंगे।
क्लेमेटाउन से राजपुर रूट की सिटी बसें दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते राजपुर रोड रूट पर चलेंगी।
रायपुर रोड मालदेवता सहस्रधारा रोड रूट की सिटी बसें भी चूना भट्टा से संचालित होंगी। यह सर्वे तक सवारी उतारने के लिए आ सकेंगे।

यहां लगेगे बैरियर
बुद्धा चोक, दर्शन लाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कॉन्वेंट तिराहा, ओरिएंट चौक, सर्वे चौक, होटल पैसिफिक तिराहा, लैंसडौन चौक, मनोज क्लीनिक।

पार्किंग व्यवस्था
सामान्य पार्किंग- पवेलियन ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड और मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर।
वीआईपी पार्किंग- परेड ग्राउण्ड मंच के पीछे, दून क्लब और डूंगा हाउस।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments