Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटन और चार धाम यात्रा से संबंधित गतिविधियों से जुड़े लोगों के...

पर्यटन और चार धाम यात्रा से संबंधित गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ के पैकेज की घोषणा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है।राजकीय आर्थिक सहायता से लगभग 01 लाख 63 हजार लाभार्थी परिवार लाभान्वित होंगे। यह पैकेज लगभग 200 करोड़ का होगा।कोविड काल मे उत्तराखंड के व्यवसाय ठप्प पड़ा है आर्थिक गतिविधिया बन्द होने के से बड़े वर्ग को काफी नुकसान हुआ है,सबसे बड़ा असर चारधाम और पर्यटन से जुड़े लोगों पर पड़ा है ,इस घाटे की भरपाई सरकार इस राहत पैकेज से करने जा रही है।

कोविड-19 के कारण विभिन्न पर्यटक गतिविधियों एवं चारधाम यात्रा की व्यवस्था में कार्यरत व्यक्तियों एवं उनके व्यवसाय पर सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वर्तमान में चारधाम की यात्रा एवं अन्य पर्यटक स्थलों के बन्द होने की वजह से होटल व्यवसाय, परिवहन व्यवसाय  एवं अन्य गतिविधियाँ ठप्प हैं।ऐसे लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने 200 करोड़ के बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा आज की है।विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार ऐसे क्षेत्रों में कार्यरत ,व्यवसायरत् व्यक्तियों के बैंक खाते में सीधे धनराशि हस्तान्तरित करेगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों हेतु प्रमाण पत्र  शुल्क आदि पर भी छूट प्रदान की जायेगी।पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में 200 करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा में लगभग 1 लाख 63 हजार लोगों को करीब 200 करोड़ का पैकेज दिया जाएगा।पर्यटन व्यवसाय में 2000 प्रति माह, टूर ऑपरेटर, एडवेंचर टूर ऑपरेटर 10 हजार आर्थिक सहायता 655 लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पर्यटन में विभाग में 600 रिवर गाइड को सहायता दी जाएगी। टिहरी झील बोट ऑपरेटर को 10 हजार आर्थिक सहयता के साथ ही लाइसेंस शुल्क में भी छूट दी जाएगी।राफ्टिंग और ग्लाइडर ऑपरेटर को भी दूट दी जाएगी।परिवहन विभाग के सार्वजनिक वाहन के 1 लाख 32 हजार चालकों और परिचालको को 2000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ नैनीताल और भीमताल के बोट संचालकों को 10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments