Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक , चारधाम...

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक , चारधाम यात्रा स्थगित होने पर इसपर निर्भर रहने वालों को कैसे मदद देंगे इसपर की चर्चा

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि धामों के कपाट निर्धारित समय पर ही खुलेंगे और तीर्थ पुरोहित मंदिरों में नियमित रूप से पूजा अर्चना करेंगे। चारधाम यात्रा प्रदेश के लाखों लोगों के रोजगार और आजीविका का साधन हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही भविष्य में चारधाम यात्रा पर विचार किया जायेगा।अधिकारियों संग गुरुवार को वर्चुअल बैठक करते हुए पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने पर्यटन सचिव  दिलीप जावलकर को निर्देश देते हुए कहा कि जिलाधिकारियों से इनपुट प्राप्त कर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जाए और सरकार की ओर से जारी होने वाली कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाये। पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर ने कहा कि इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर इनपुट तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही मंत्री श्री महाराज ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने जिले में कोरोना की बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कार्य करें।अधिकारियों संग गुरुवार को वर्चुअल बैठक करते हुए पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने पर्यटन सचिव  दिलीप जावलकर को निर्देश देते हुए कहा कि जिलाधिकारियों से इनपुट प्राप्त कर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जाए और सरकार की ओर से जारी होने वाली कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाये। पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर ने कहा कि इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर इनपुट तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही मंत्री श्री महाराज ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने जिले में कोरोना की बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कार्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments