Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में कोहरे का येलो...

पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में 20 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

वहीं, मैदानी और तराई क्षेत्रों में कोहरे को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और मैदानी इलाकों में वाहन चलाते समय कोहरे को देखते हुए सतर्क रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments