Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपर्वतीय इलाकों में मौसम ने बदली करवट, मैदानों में उमस बरकरार, रविवार...

पर्वतीय इलाकों में मौसम ने बदली करवट, मैदानों में उमस बरकरार, रविवार से थोड़ी राहत के आसार

देहरादून : त्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है। बदरीनाथ और केदारनाथ में चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।

देहरादून समेत मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी बरकरार

वहीं, चारों धामों के साथ ही निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी बरकरार है। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार से मैदानों में फौरी राहत मिलने की संभावना जताई है।

मैदानी इलाकों में भी रविवार से मिल सकती है कुछ राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिन हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदानी इलाकों में भी रविवार से कुछ राहत मिल सकती है।

देहरादून और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

इस दौरान देहरादून और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वी, नैनीताल और चंपावत में भी बौछारें पड़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments