Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण- पूर्वी इलाकों से आ रही नम...

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण- पूर्वी इलाकों से आ रही नम हवाओं ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

राज्य के मैदानी इलाकों के साथ ही पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और देश के दक्षिण- पूर्वी इलाकों से आ रही नम हवाओं ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया है। इससे न सिर्फ मैदान से लेकर पहाड़ तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है, वरन पर्वतीय क्षेत्रों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण पूर्वी हवाओं के गठजोड़ का असर दिखाई देगा।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक वर्तमान में उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। वहीं दक्षिण -पूर्वी इलाकों से निचले स्तर पर नम हवाएं आ रही हैं। पश्चिमी देशों की सक्रियता और नम हवाओं के चलते आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है हालांकि भारी बारिश की संभावना थोड़ी कम है। लेकिन ठंड के मौसम में हल्की बूंदाबांदी से भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

साथ ही मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह का यह भी कहना है कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के साथ ही और दक्षिण पूर्वी हवाओं का दबाव कम होने से अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज दोबारा बदलेगा। आसमान साफ रखने के साथ ही चटख धूप देखने को मिलेगी। बता दें कि पिछले दिनों भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी दून समेत राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई थी। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ पर तक जबरदस्त ठंड पड़ी थी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments