Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपश्चिम बंगाल में संविधान की हत्या कर रहीं सीएम ममता : बंशीधर...

पश्चिम बंगाल में संविधान की हत्या कर रहीं सीएम ममता : बंशीधर भगत

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री व भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के लिए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। भगत ने कहा है कि जिस संविधान के आधार पर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी हैं वह उसी संविधान की हत्या कर रही हैं। इससे अधिक निंदनीय कार्य कुछ और नहीं हो सकता।

शहरी आवास विकास व संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने अपने बयान में कहा है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की विजय के बाद पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर हमला कर रहे हैं। हत्या की जा रही है और हिंसा का तांडव चल रहा है। जिस प्रकार अराजक तत्वों को राज्य सरकार व राज्य की पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है, उससे साफ है कि इन कार्यों के पीछे ममता बनर्जी स्वयं हैं। भगत ने कहा कि बंगाल में हालात इतने खराब हैं कि हजारों की संख्या में लोग असोम पलायन कर रहे हैं। यह दृश्य देश विभाजन के समय से अधिक भयावह है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार बंगाल में भय व अराजकता का माहौल बनाकर राज करना चाहती हैं। जिसमें कोई भी उनके खिलाफ बोलने व विरोध करने की हिम्मत न कर सके।

भगत ने कहा है कि भाजपा इस स्थिति को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगी। हम पश्चिम बंगाल व देश हित में हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। इसी के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में विगत दिवस पूरे देश में धरना देकर संविधान रक्षा की शपथ ली गई। भाजपा न अराजकता के शासन को सहन करेगी और न संविधान की हत्या होने देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments