Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहलवानों के समर्थन में आई उत्तराखंड महिला कांग्रेस, केंद्र पर लगाया बृजभूषण...

पहलवानों के समर्थन में आई उत्तराखंड महिला कांग्रेस, केंद्र पर लगाया बृजभूषण सिंह को बचाने का आरोप

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने पहलवानों के समर्थन में आवाज उठाई है। उन्होंने केंद्र पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को ज्योति गैरोला ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए उत्पीड़न के आरोप के बाद भी केंद्र सरकार उन्हें बचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला पहलवानों की मांग सुनने को सरकार तैयार नहीं है। यदि पांच दिन के भीतर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। उन्होंने साफ कहा कि जल्दी कार्रवाई नहीं की गई तो महिला कांग्रेस मोर्चा खोलेगी।

पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए लड़ेगी महिला कांग्रेस
गुरुवार को कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान ज्योति गैरोला ने कहा कि महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए आज देशभर में महिला कांग्रेस पत्रकार वार्ता कर रही है। महिला पहलवानों की ओर से बृजभूषण शरण पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोप के बाद भी केंद्र सरकार मौन है। जो बेटियां देश के लिए मेडल जीतकर ला रही हैं उन्हीं का उत्पीड़न होने पर सरकार बचाने का कार्य कर रही है।

बृजभूषण शरण से डर रही है सरकार
ज्योति गैरोला ने आगे कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के शांतिपूर्ण धरना के बाद उन पर किस आधार में एफआईआर दर्ज की गई सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। महिला उत्थान के लिए बड़ी-बड़ी बात करने वाली केंद्र सरकार इस मामले में चुप है इसका यही संदेश जा रहा है कि सरकार बृजभूषण शरण से डर रही है। उन्हे बचाकर न्याय की मांग कर रही महिला पहलवानों पर मामले दर्ज कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला पहलवानों के समर्थन में एकजुटता के साथ खड़ी है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा व नजमा खान, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, जिलाध्यक्ष पछवादून पूनम सिंह आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments