Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ी इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार

पहाड़ी इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है। देहरादून में आमतौर पर मौसम साफ रहने के साथ ही हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की वर्षा, गर्जन के साथ वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

तीन हजार ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments