Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपहाड़ी से गिरा मलबा, पौड़ी हाईवे बाधित, सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर किए...

पहाड़ी से गिरा मलबा, पौड़ी हाईवे बाधित, सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर किए गए बंद

पौड़ी हाईवे बंद, मसूरी में छाए हुए बादल

पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित हो गया। भारी बारिश को देखते हुए सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर क्लोज कर दिए गए हैं। प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

आज बुधवार सुबह पौड़ी हाईवे पर दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के साथ ही घना कोहरा छाया रहा। तेज बारिश होने से मालरोड सहित पर्यटक स्थलों में घूम रहे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। वहीं आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments