Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपहाड़ों पर बारिश से ऋषिकेश में गंगा फिर उफान पर, लोगों को...

पहाड़ों पर बारिश से ऋषिकेश में गंगा फिर उफान पर, लोगों को अलर्ट कर रही पुलिस

Uttarakhand Rains: पहाड़ों पर बारिश से ऋषिकेश में गंगा फिर उफान पर, लोगों को अलर्ट कर रही पुलिस

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा फिर उफान पर आती नजर आ रही है। पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा की सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से .20 मीटर ऊपर आ गया है।

पुलिस की टीम त्रिवेणी घाट समेत आसपास गंगा के तटीय इलाकों में मौजूद लोगों को अलर्ट कर रही है। गुरुवार की सुबह 8:00 बजे ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर 339.70 मीटर दर्ज किया गया। जो कि चेतावनी रेखा (339.50) से दशमलव 20 मीटर अधिक है। हालांकि, अभी खतरे की रेखा (340.50) से नीचे है, लेकिन जल स्तर में लगातार आंशिक वृद्धि दर्ज की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments