Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में शीत दिवस की चेतावनी

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में शीत दिवस की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार अधिक हैं।

वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। देहरादून सहित हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने और पाला गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से सावधानी बरतने और मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments