Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ से मैदान तक भूकंप से डोली धरती, घरों और कार्यालयों से...

पहाड़ से मैदान तक भूकंप से डोली धरती, घरों और कार्यालयों से बाहर निकले लोग

Earthquake Strong Tremors in Uttarakhand Today Garhwal and Kumaon

उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया। इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल गाए।

जोन चार और पांच में है उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments