Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ी इलकों में कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई राष्ट्रीय...

पहाड़ी इलकों में कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा, स्वास्थ्य किटें की वितरित

देहरादून। आज कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से आमजन बेहाल है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी पहाड़ के सुदूर इलाकों में बसे पीड़ित सैकड़ों मरीजों को झेलनी पड़ रही है, जिनकी सुध लेना वाला कोई नहीं है। राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा की टीम ने उत्तराखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा कर कोरोना पीड़ित लोगों की सहायता के लिए स्वास्थ्य किटें वितरित की।

प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा गठित राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के एक दल ने उत्तराखंड के गढवाल एवं कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न गावों का दौरा किया। अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा व हरिद्वार जिलों के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रो में दल के सदस्यों ने पहुंचकर महामारी से जूझ रहे लोगों की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें सभा की ओर से मास्क, सेनेटाइजर, दवाइयां वितरित की।

सभा के राष्ट्रीय महासचिव संजीव नेगी ने बताया कि अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एक मुहिम चलाई जोकि बेहद सफल रही है। स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के दौरान उनकी चार सदस्यी टीम ने लोगो को कोरोना महामारी से बचाव व सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने हेतु जागरूक भी किया।

नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा एक राष्ट्रीय स्तरीय सामाजिक संस्था है जो प्रवासी उत्तराखंड वासियों के सहयोग से उत्तराखंड प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि पर आधारित स्वरोजगार मेले व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से पहाड़ की दशा दिशा में परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत है। अभियान दल में राष्ट्रीय महासचिव संजीव नेगी के इलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दलबीर पुंडीर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुलदीप नेगी,राष्ट्रीय निरीक्षक सुरेंद्र रावत भी शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments