Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ की घाटियों से लेकर मैदान में हीट वेव का अलर्ट

पहाड़ की घाटियों से लेकर मैदान में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के मैदानी क्षेत्र और पहाड़ के घाटी वाले इलाकों के लिए हीट वेव यानी अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है। सात जून तक यह स्थिति बनी रह सकती है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिन प्रदेश के मैदानी जिलों में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

पर्वतीय क्षेत्रों में दो हजार मीटर तक के कुछ इलाकों में तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। विभाग के मुताबिक सात जून तक गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति रहेगी। वहीं दूसरी ओर पांच और छह जून को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की आशंका है। ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर कुमाऊं क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

हीट वेव से ये इलाके रहेंगे प्रभावित: गढ़वाल मंडल में घाटी वाले श्रीनगर, सतपुली, गौचर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, देवप्रयाग और चिन्यालीसौड़ आदि इलाके हीट वेव से प्रभावित रह सकते हैं। इसके अलावा ऋषिकेश, कोटद्वार, डोईवाला, देहरादून और रायवाला, हरिद्वार आदि मैदानी इलाकों में हीट वेव का ज्यादा असर रहेगा। 

 
शहर    तापमान

देहरादून    41.1
पंतनगर    39.2
मुक्तेश्वर    29
टिहरी     29.2
पिथौरागढ़    31.8
नैनीताल    27.5
मसूरी    27.6
जौलीग्रांट    40.4
रुड़की    40.5
खटीमा     39
रानीचौरी    28.9

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments