Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपांच घंटे में कई बार भूकंप से डोली धरती, दहशत का माहौल,...

पांच घंटे में कई बार भूकंप से डोली धरती, दहशत का माहौल, घरों से बाहर भागे लोग

देहरादून : मंगलवार देर रात के बाद बुधवार की सुबह उत्‍तराखंड में दोबारा महसूस किए गए भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसके बाद से उत्‍तराखंड के लोग दहशत में हैं। दोबारा आज सुबह करीब 6 बजकर 27 मिनट पर पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप से नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले देहरादून सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में रात 1.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटका उस समय आया जब लोग गहरी नींद में थे। शहर के कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, घरों की खिड़कियों को भी हिलता हुआ महसूस किया गया। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलाजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

रुद्रप्रयाग जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके
इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले में भी भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। जानकारी के अनुसार, ऊखीमठ, जखोली, अगस्त्यमुनि विकास खंड में 1 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया।

भूकंप की तीव्रता 6.3 थी
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, 8 नवंबर की देर रात करीब 1: 57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

गहरी नींद से घबराकर उठे लोग
वहीं मंगलवार देर रात हल्द्वानी सहित ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में भूकंप के झटके से सहमे लोग गहरी नींद से घबराकर उठे और घरों से बाहर की तरफ भागे। पूरे उत्तराखंड में अफरातफरी का माहौल दिखा।

झटका इतना तेज था कि घरों में लगे पंखे और खिड़की के दरवाजे तक हिलने लगे। नैनीताल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार भूकंपका केंद्र नेपाल के कुलखेती में बताया जा रहा है। भूकंप का असर नेपाल के साथ ही पूरे भारत में बताया जा रहा है।

भूकंप की तीव्रता 6.3 थी
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, 9 नवंबर की देर रात करीब 1: 57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

गहरी नींद से घबराकर उठे लोग
वहीं मंगलवार देर रात हल्द्वानी सहित ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में भूकंप के झटके से सहमे लोग गहरी नींद से घबराकर उठे और घरों से बाहर की तरफ भागे। पूरे उत्तराखंड में अफरातफरी का माहौल दिखा।

झटका इतना तेज था कि घरों में लगे पंखे और खिड़की के दरवाजे तक हिलने लगे। नैनीताल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार भूकंपका केंद्र नेपाल के कुलखेती में बताया जा रहा है। भूकंप का असर नेपाल के साथ ही पूरे भारत में बताया जा रहा है।

नेपाल के डोटी में रात नौ बजे भी आया था भूकंप
उत्तराखंड से सटे सुदूर पश्चिम नेपाल के डोटी में मंगलवार रात 9:07 बजे भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही। भूकंप का प्रभाव नेपाल के करनाली और लुंबिनी जिले में रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments