Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपांच हजार कार्यकर्त्‍ताओं से संवाद करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

पांच हजार कार्यकर्त्‍ताओं से संवाद करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 सितंबर को पार्टी के 2364 शक्ति केंद्रों के संयोजकों व प्रभारियों से वर्चुअली संवाद करेंगे। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के सिलसिले में टिप्स भी देंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी भाजपा सांगठनिक रूप से पहले ही बढ़त ले चुकी है और अब केंद्रीय नेताओं के दौरे व निचले स्तर तक के कार्यकर्त्‍ताओं से उनके संवाद कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 29 सितंबर को शक्ति केंद्रों के संयोजक व प्रभारियों से संवाद करने जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का यह कार्यक्रम तय होने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से शक्ति केंद्रों के संयोजक व प्रभारियों के अलावा प्रदेश पदाधिकारी भी जुड़ेंगे। संवाद में करीब पांच हजार लोग जुड़ेंगे और इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। साथ ही शक्ति केंद्रों के संयोजकों व प्रभारियों को बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्‍ताओं को सक्रिय करने के संबंध में टिप्स दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11235 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की इकाइयां गठित हैं। एक शक्ति केंद्र के जिम्मे चार से छह बूथ इकाइयां हैं।

बीएल संतोष 26 व 27 को दून में

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने यह भी जानकारी दी कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 26 व 27 सितंबर को दून में रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments