Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपागलनाला में बंद होने से हेलंग में रोके गए वाहन, ऋषिकेश गंगोत्री...

पागलनाला में बंद होने से हेलंग में रोके गए वाहन, ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे चार दिन बाद खुला

बदरीनाथ हाईवे

प्रदेशभर में आज शुक्रवार को भी मौसम विज्ञान की ओर से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। बारिश और मलबा आने से पहाड़ों पर सड़कों का बुरा हाल है। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाले में बंद होने से सभी वाहनों को हेलंग में रोका गया है। जबकि हाईवे को खोलने का कार्य जारी है।

दूसरी तरफ ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे चौथे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। नरेंद्रनगर की समीप बगड़धार में यातायात के लिए बंद था, जिसे सुचारू कर दिया गया है। बार-बार चट्टान से पत्थर गिरने और लगातार कोहरा छाने के कारण सीमा सड़क संगठन को हाईवे खोलने में कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।

सड़क के दोनों ओर से मशीन कार्य कर रही थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि अब हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अभ बदरीनाथ हाईवे के बंद होने से यहां यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments