Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपार्टी करने होटल में गए चार दोस्त, एक की संदिग्ध परिस्थितियों में...

पार्टी करने होटल में गए चार दोस्त, एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; तीन पर हत्या का मुकदमा

देहरादून: पार्टी करने के लिए होटल में गए चार दोस्तों में से एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्तों में दो महिला मित्र भी शामिल थीं। मृतक के पिता की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने एक युवक व दो युवतियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष राजपुर जतिंद्र सिंह ने बताया कि मसूरी रोड निवासी प्रेरित अपने तीन दोस्तों के साथ 26 मई को होटल बाटम इन में पार्टी करने के लिए गए थे। इनमें प्रेरित उसका दोस्त सचिन और उनकी दो महिला मित्र थीं। उन्होंने होटल के दो कमरे बुक किए हुए थे।

27 मई की सुबह प्रेरित होटल के कमरे में मृत पाया गया। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को जहर देकर मारा गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर सचिन व दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments