Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपिछले दो दिन में राज्य को कोरोना वैक्सीन की 3.20 लाख खुराक...

पिछले दो दिन में राज्य को कोरोना वैक्सीन की 3.20 लाख खुराक मिली , अब टीकाकरण में आई तेजी

उत्तराखंड को वैक्सीन की 1.20 लाख खुराक और मिल गई हैं। वैक्सीन की यह नई खेप मंगलवार को दून पहुंच गई। वहीं, दो लाख खुराक सोमवार को भी मिली थी। ऐसे में राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वालों का टीकाकरण फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। यह अलग बात है कि कई पहाड़ी जिलों में खराब मौसम और अन्य वजह से वैक्सीन नहीं पहुंच पाई है। इस कारण वहां जन सामान्य को टीकाकरण से वंचित होना पड़ रहा है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पिछले दो दिन में राज्य को वैक्सीन की 3.20 लाख खुराक मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के सुदरवर्ती इलाकों में वैक्सीन मंगलवार शाम तक पहुंची। ऐसे में बुधवार से टीकाकरण फिर पूर्व की भांति संचालित होगा। उन्होंने बताया राज्य के पास अभी पर्याप्त वैक्सीन है, जिससे अगले कुछ वक्त तक टीकाकरण अभियान में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी। बता दें कि राज्य में हर दिन औसततन 40-50 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिन से वैक्सीन का स्टॉक सीमित होने से टीकाकरण की रफ्तार मंद पड़ गई थी। टीकाकरण का आंकड़ा छह से आठ हजार के बीच सिमटकर रह गया था। 25413 को लगा टीकाकोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन को एक बड़ा हथियार माना जा रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश में 229 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments