Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपिछले 15 दिनों में पेट्रोल की कीमत में आठ रुपये से ज्‍यादा...

पिछले 15 दिनों में पेट्रोल की कीमत में आठ रुपये से ज्‍यादा की बढ़त, देहरादून में मंगलवार को फिर बढ़े दाम

देहरादून: पिछले 15 दिनों में देहरादून में पेट्रोल की कीमत में आठ रुपये तो डीजल की कीमत में नौ रुपये से ज्‍यादा की बढ़त दर्ज की गई। जिससे जनता पर महंगाई की मार जारी है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।

पेट्रोल और डीजल के दामों में 77-77 पैसे की वृद्धि

मंगलवार को पेट्रोल और डीजल में 77-77 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। देहरादून में पेट्रोल 102.95 पैसे और डीजल 96.93 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं हल्द्वानी में पेट्रोल अब 102.13 पैसे प्रति लीटर और डीजल 95.80 पैसे प्रति लीटर हो गया है। बीते 15 दिनों में 13वीं वृद्धि है।

इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल

देहरादून

पेट्रोल 102.95- डीजल 96.93

हल्द्वानी

पेट्रोल 102.13- डीजल 95.80

रुद्रपुर

पेट्रोल 102.13 – डीजल 95.80

हरिद्वार

पेट्रोल 102.18-डीजल 95.84

पिछले 15 दिनों में देहरादून में आठ रुपये से ज्‍यादा की बढ़त

वहीं पिछले 15 दिनों में देहरादून में पेट्रोल की कीमत में आठ रुपये तो डीजल की कीमत में नौ रुपये से ज्‍यादा की बढ़त दर्ज की गई। विगत 21 मार्च को देहरादून में पेट्रोल 94.15 रुपये तो डीजल 87.50 में मिल रहा था। पांच मार्च तक पेट्रोल की कीमतों में 8.08 तो डीजल में 9.43 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments