Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम के हल्द्वानी दौरे पर हाईवे से लेकर जंगल तक मिलेगी कई...

पीएम के हल्द्वानी दौरे पर हाईवे से लेकर जंगल तक मिलेगी कई सौगात

हल्द्वानी : 30 दिसंबर को गौलापार स्टेडियम में प्रस्तावित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में जिन योजनाओं का खाका खींचा जाएगा, उनमें सड़क और जंगल से जुड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के साथ प्रशासनिक अमला भी जुटा हैं।

रामपुर रोड हाईवे

रामपुर रोड हाईवे को 21 किमी तक चौड़ा किया जाना है। हल्द्वानी से दिनेशपुर मदकोटा तक यह काम चलेगा। अभी सात मीटर चौड़े मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 58 करोड़ का बजट भी केंद्रीय सड़क निधि से मिला था। ब्रिडकुल टेंडर प्रक्रिया में जुटा है। यह प्रोजेक्ट शिलान्यास लिस्ट में शामिल होगा।

जसपुर का फाटो जोन

तराई पश्चिमी डिवीजन की फाटो रेंज का हिस्सा जसपुर में पड़ता है। फाटो जोन को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर्यटकों को जंगल सफारी का मौका मिलेगा। 13 किमी जंगल रूट के लिए 200 जिप्सी पंजीकृत भी हो चुकी हैं। इस प्रोजेक्ट से पर्यटकों को प्राकृतिक जंगल और वन्यजीवों के दीदार होंगे।

कार्बेट का पहला रेस्क्यू सेंटर

2019 में कार्बेट भ्रमण के दौरान पीएम की इच्छा जताने पर सीटीआर प्रशासन ने रेस्क्यू सेंटर का काम शुरू किया था। ढैला जोन में करीब 32 हेक्टेयर में यह सेंटर तैयार हुआ है। अभी तक घायल बाघ और गुलदार को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर या नैनीताल जू भेजा जाता रहा है, मगर अब हाथियों तक के उपचार की व्यवस्था यहां होगी। चार करोड़ से अधिक लागत से तैयार प्रोजेक्ट भी शिलान्यास कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments