Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम नरेन्‍द्र मोदी आज केदारनाथ पुनर्निर्माण व बदरीनाथ के कार्यों की करेंगे...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी आज केदारनाथ पुनर्निर्माण व बदरीनाथ के कार्यों की करेंगे आनलाइन मानीटरिंग

देहरादून। पीएम नरेन्‍द्र मोदी आज केदारनाथ पुनर्निर्माण व बदरीनाथ महायोजना के कार्यों की आनलाइन मानीटरिंग करेंगे। केदारनाथ में पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्य हो चुके हैं, इन दिनों दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। बदरीनाथ में महायोजना के तहत पहले चरण के शुरुआती काम किए जा रहे हैं। दोनों ही धाम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्‍ट में शामिल हैं। आज सुबह वह दिल्‍ली से इनकी प्रगति देखेंगे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और मुख्‍य सचिव एसएस संधु देहरादून से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

केदारनाथ धाम में प्रथम चरण में हुए कार्य

तीर्थपुरोहितों के घर का निर्माण
आस्था पथ का निर्माण
सुरक्षा दीवार का निर्माण
केदारनाथ मंदिर से पैदल मार्ग व चबूतरे का निर्माण
केदारनाथ मंदिर परिसर का चौड़ीकरण
केदारनाथ से गरुड़चट्टी तक पैदल मार्ग का निर्माण
सरस्वती नदी पर पुल का निर्माण
मंदाकिनी नदी पर गरुड़चट्टी जाने के लिए पुल का निर्माण
मंदाकिनी व सरस्वती नदी पर सुरक्षा घाटों का निर्माण
गढ़वाल मंडल विकास निगम के भवनों का निर्माण
हेलीपैड का निर्माण
केदारपुरी के चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण

केदारनाथ धाम में द्वितीय चरण में किए जा रहे कार्य

मंदिर समिति के भवन का निर्माण
मुख्य पुजारी आवास व चिकित्सालय का निर्माण,
तीर्थ पुरोहितों के भवनों का निर्माण
रामबाड़ा से केदारनाथ तक पैदल मार्ग का निर्माण
आस्था पथ का निर्माण
हाट बाजार का निर्माण
सरस्वती नदी पर पुल का निर्माण
इशाणेश्वर मंदिर का निर्माण
मंदाकिनी व सरस्वती नदी पर सुरक्षा दीवार का निर्माण

बदरीनाथ महायोजना के पहले चरण में प्रस्तावित कार्य
वन वे लूप रोड
अराइवल प्लाजा
लेक फ्रंट डेवलपमेंट
हास्पिटल एक्सटेंशन
बाईपास सड़क
रिवर फ्रंट डेवलपमेंट शेष नेत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट
केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम महायोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। केदारपुरी में तीन चरणों में पुनर्निर्माण कार्य होने हैं। प्रथम चरण के कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि, द्वितीय चरण के कार्य हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments