Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 'अभेद्य किला' बना एम्स, चप्पे-चप्पे पर...

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए ‘अभेद्य किला’ बना एम्स, चप्पे-चप्पे पर तैनात हुई एसपीजी और पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सात अक्तूबर को ऋषिकेश आ रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम से पूर्व एम्स ऋषिकेश परिसर अभेद्य किले में तब्दील हो गया है। एम्स परिसर के चप्पे-चप्पे पर एसपीजी और पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने एम्स में पुलिस दल को ब्रीफ किया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्धारित कार्यक्रम से तीन घंटे पूर्व ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरतने पर सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

पीएम मोदी ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से वे देश भर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 161 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

बुधवार को एम्स में आईजी अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग और एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। आला अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी तरह से सर्तक रहें और चप्पे-चप्पे पर ध्यान दें।कार्यक्रम से तीन घंटे पूर्व पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करें। इसके बाद ड्यूटी स्थल के आसपास गहन जांच की जाए। ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल का प्रयोग नहीं करना है। अगर ड्यूटी स्थल के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु नजर आती है तो उच्चअधिकारियों को तत्काल सूचित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments