Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी के दौर पर उठाए सवाल, आज देहरादून में 'अफसोस दिवस' मनाएगी...

पीएम मोदी के दौर पर उठाए सवाल, आज देहरादून में ‘अफसोस दिवस’ मनाएगी कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि पीएम का दौरा निराशाजनक रहा है। इसके विरोध में आज शुक्रवार को गांधी पार्क में कांग्रेसी अफसोस दिवस के रूप में धरना देंगे। 

पीएम ने किसानों के लिए कुछ नहीं कहा
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का बेरोजगार आस लगाए बैठा था कि पीएम बेरोजगारी वाले राज्य के लिए रोजगार की सौगात लेकर आएंगे। अफसोस की ऐसा न हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों को उम्मीद थी कि बर्बरता के खिलाफ प्रधानमंत्री प्रायश्चित के रूप में दो शब्द जरूर कहेंगे और धामी सरकार को गन्ने के मूल्य बढ़ाने एवं बकाया अदायगी के निर्देश देंगे, लेकिन पीएम ने किसानों के लिए कुछ नहीं कहा। 

कांग्रेस नेताओं ने तीर्थ पुरोहितों, चारधाम यात्रा, कर्मचारी, मजदूर, गृहणियों से जुड़े मसलों पर भी कोई घोषणा न होने से नाराजगी जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments