Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी दून में जनसभा और 30 हजार करोड़ की योजनाओं की...

पीएम मोदी दून में जनसभा और 30 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, सीएम ने परेड ग्राउंड का लिया जायजा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिसंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वे देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान 30 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आइजी इंटेलीजेंस संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेयजय खंडूड़ी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments