Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी ने दी उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, बोले-विकास की...

पीएम मोदी ने दी उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, बोले-विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे प्रदेश

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

उत्तराखंड राज्य का 21वां स्थापना दिवस पर आज राजधानी देहरादून और सभी जिला मुख्यालयों पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। देहरादून के पुलिस लाइन में राज्य स्थापना परेड होगी।

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी और पुलिस परेड की सलामी लेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां से वे ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) जाएंगे। दोनों कार्यक्रमों में वह राज्य के बाशिंदों को कुछ बड़े तोहफे दे सकते हैं। 

आज मुख्यमंत्री शहीद स्मारक जाएंगे। जिला प्रशासन की देखरेख में यह कार्यक्रम होगा। यहां राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में राज्य स्थापना परेड में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह विकास पुस्तिका का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस बल की ओर से साहसिक करतब दिखाए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण(भराड़ीसैंण) के लिए रवाना हो जाएंगे। 

गैरसैंण पहुंचकर मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण में आईटीबीपी एवं पुलिस बल की परेड की सलामी लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कुछ घोषणाएं करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments