Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपीएम योजना के पोस्टर बैनर लगाकर  पर कई लोगो से ठगी.

पीएम योजना के पोस्टर बैनर लगाकर  पर कई लोगो से ठगी.

राजधानी देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री योजना के नाम पर कई लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के आढत बाजार इलाके में प्रधानमंत्री मोदी के बैनर पोस्टर लगे हुए थे जिनमें लोगों को पर्सनल लोन ,होम लोन, आधार कार्ड लोन के आधार पर लोन  दिया जा रहा था। पोस्टर बैनरों से जब पुलिस को शक हुवा तो पता चला ये सारे झूठे पोस्टर लगे हैं और इन पोस्टरों की आड़ में  कई लोग ठगे गये।
राजधानी देहरादून के  आढत बाजार क्षेत्र में पीएम योजना के नाम पर कई बेनर पोस्टर लगे हुए थे जिसकी सूचना जब स्थानीय पुलिस को मिली तो मामले की जांच की गई जिसपर डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने संबंधित अज्ञात यक्तियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए । बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के नाम पर चलाई जा रही इस योजना में कई लोगो से ठगी हो सकती है । ऐसे मे अज्ञात यक्तियो के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में नगर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात यक्तियो की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments