Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीजी में रह रहे छात्रों से केयर टेकर ने की मारपीट

पीजी में रह रहे छात्रों से केयर टेकर ने की मारपीट

देहरादून। पुलिस ने पीजी में कमरा लेकर रह रहे छात्रों से मारपीट के आरोप में केयर टेकर पर मुकदमा दर्ज किया है। राजपुर पुलिस के अनुसार , रजनीश गुप्ता निवासी पोटा साहिब ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा देहरादून में पीजी पैराडाईज में अपने रूम पर था। पांच मार्च की रात पीजी के केयर टेकर अमित कुमार ने बेटे और अन्य दोस्तों के साथ मरपीट की। आरोप है कि अमित ने छात्रों पर धारधार हथियार से वार किए। जिसमें आर्यन गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव और आदित्य अभिषेक घायल हो गए। उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments