Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में उत्तराखंड के पौड़ी का लाल सूबेदार स्वतंत्र...

पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में उत्तराखंड के पौड़ी का लाल सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद

देहरादून। पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर गोलीबारी के दौरान उत्तराखंड का लाल देश पर कुर्बान हो गया है।

पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पांच दिन की खामोशी के बाद पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को बिना उकसावे के कीरनी, कस्बा, दिगवार, माल्टी और दलान सेक्टर में सैन्य चैकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।

कीरनी सेक्टर में जेसीओ सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए, जबकि एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार तहसील के ओडियारी गांव के रहने वाले गंभीर रूप से घायल जेसीओ को एयरलिफ्ट कर कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

वहीं, घायल ग्रामीण मोहम्मद रशीद (50) को परिजनों एवं पड़ोसियों ने कई किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से राजा सुख देव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

शहीद स्वतंत्र सिंह के परिवार में माता, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके शहीद होने की खबर मिलने के बाद से ही माता और पत्नी बेसुध हैं। स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शव कब तक गांव पहुंचेगा इसकी अभी कोई सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments