Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुणे और सूरत से 2400 यात्रियों की ट्रेन से वापसी

पुणे और सूरत से 2400 यात्रियों की ट्रेन से वापसी

देहरादून। कोरोना के कारण देश भर में किए गए लॉकडाउन के बाद प्रवासी उत्तराखंडवासियों की अब रेल मार्ग से भी वापसी शुरू हो गई है। इस कड़ी में सूरत से सोमवार सुबह चार बजे 1207 प्रदेशवासियों को लेकर चली स्पेशन ट्रेन के सोमवार रात 11 बजे तक काठगोदाम (हल्द्वानी) पहुंचने की संभावना है। पुणे (महाराष्ट्र) से सोमवार दोपहर 1206 यात्रियों को लेकर निकली विशेष ट्रेन मंगलवार दोपहर तक हरिद्वार पहुंचेगी। इसके अलावा राजस्थान से भी 1200 यात्री बसों से वापसी करेंगे। अभी तक देश भर के विभिन्न राज्यों में फंसे 1.93 लाख लोग उत्तराखंड वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें से 34409 वापस उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।

केंद्र सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद से ही विभिन्न राज्यों में फंसे यात्रियों को वापस लाने का सिलसिला जारी है। पहले हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि प्रदेशों से यात्रियों को लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बसें भेजी गई। अब इन्हें ट्रेन से वापस लाया जाना है। सोमवार को एक ट्रेन सूरत से हल्द्वानी और एक ट्रेन पूणे से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। अब अगले कुछ दिनों में एक ट्रेन सूरत से हरिद्वार और एक ट्रेन पुणे से काठगोदाम के लिए चलेगी। इसके अलावा कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना से भी फंसे हुए लोगों को लाने के लिए स्पेशन ट्रेन लगाई जाएंगी। राजस्थान से 1200 यात्रियों को बसों से वापस लाया जा रहा है। इनके लिए राजस्थान सरकार ने अपनी बसें भेजी हैं, जो उत्तराखंड के यात्रियों को उत्तराखंड में छोड़ने के बाद राजस्थान के फंसे हुए यात्रियों को लेकर वापस जाएंगी। यात्रियों की आमद को देखते हुए हरिद्वार और काठगोदाम में इनके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। यहा इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जो बीमार होंगे उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा। जो स्वस्थ होंगे उन्हें यातायात के विभिन्न साधनों से उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा उत्तरप्रदेश से पाच हजार यात्रियों को वापस आने के लिए पास जारी कर दिए गए हैं। जो यात्री अपने वाहनों से आना चाहते हैं उन्हें ई-पास निर्गत किए जा रहे हैं। इन राज्यों से आए यात्री

हरियाणा-13229

चंडीगढ़- 6841

उत्तर प्रदेश – 6336

दिल्ली – 2999

राजस्थान – 2464

पंजाब – 1007

गुजरात – 813

अन्य प्रदेश – 650 प्रदेश के भीतर 45749 गए अपने जिलों में

प्रदेश के भीतर अभी तक 45749 यात्री दूसरे जिलों से अपने गृह जिलों में आए हैं। इनमें सबसे अधिक 5945 चमोली, 4266 रुद्रप्रयाग और 2387 टिहरी में आए हैं। वहीं, देहरादून से 5525, पौड़ी से 4312 और हरिद्वार से 3737 अपने जिलों को गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments