Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी,...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भारी संख्या में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से कर्मचारी परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से धीरे-धीरे कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं। अब तक करीब तीन हजार कर्मचारी परेड ग्राउंड में पहुंच चुके हैं। वहीं, पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया गया है।

स्थानीय पुलिस के अलावा तीन प्लाटून पीएसी को भी ड्यूटी पर मुस्तैद किया गया है। पुलिस की ओर से सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग किया गया है। जिस तरह कर्मचारियों की संख्या काफी अधिक है उसको देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आंदोलन का नेतृत्व विजय कुमार बंधू राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं, जिसमे सभी शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments