Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुरोला विधायक राजकुमार ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, हाल ही...

पुरोला विधायक राजकुमार ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में हुए थे शामिल

देहरादून।  हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले पुरोला से विधायक राजकुमार ने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि राजकुमार कांग्रेस के विधायक थे।

उत्तरकाशी जिले के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने 12 सितंबर को नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। अब उन्होंने विधायिकी से भी इस्तीफा सौंप दिया है।

दरअसल, उत्तराखंड में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले सभी पार्टियां लगातार कद्दावर नेताओं को अपने पाले में लाने की कवायद में जुटी है। फिलहाल भाजपा इसमें सबसे आगे है। हाल ही में धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हुए थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments